May 12, 2026

आम लोगों से मिले उपायुक्त, सुनी उनकी समस्याएं

IMG-20260102-WA0002

संबंधित पदा. को आवेदन किया अग्रसरित, कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना. इस दौरान नागरिकों द्वारा पुश्तैनी जमीन पर अवैध दखल, जमीन विवाद, स्वास्थ्य समस्या, मुख्य सडक़ पर पार्किंग, स्कूल फीस में रियायत, चाहरदीवारी पर आपत्ति समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा. उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें. विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके.

You may have missed