March 28, 2026

रोजगार के लिये गुरुकुल के और एक बैच के विद्यार्थी रवाना

IMG-20260129-WA0002

संस्थान परिसर में फ्लैग ऑफ सेरेमनी व कवि सम्मेलन का आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : कल्याण गुरुकुल में बैच संख्या 104 के फ्लैग ऑफ सेरेमनी के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटा गोविंदपुर बिजली विभाग के एसडीओ चंद्रशेखर रहे. कार्यक्रम में उपस्थित कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि ने रोजगार हेतु जानेवाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कार्यस्थल पर अनुशासन, मेहनत और लंबे समय तक समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया.
ज्ञात हो कि प्रेरणा फाउंडेशन, कल्याण विभाग की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्यरत है. कल्याण गुरुकुल के माध्यम से संस्था युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. अबतक 40,000 से अधिक युवकों एवं युवतियों को रोजगार प्रदान कर उनकी आर्थिक, सामाजिक तथा पारिवारिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रेरणा फाउंडेशन ने योगदान दिया है. वर्तमान में प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा झारखंड में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज एवं 1 आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है. कल्याण गुरुकुल जमशेदपुर में इंटरनेशनल बैच में नामांकन जारी है, नामांकन हेतु मोबाइल नं. 8839397780 या अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6204800180 में भी संपर्क कर सकते हैं.

You may have missed