March 29, 2026

आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां

IMG-20250725-WA0045

किसी का हाथ जलाने तो किसी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकीआरटीआई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, विस में सवाल उठाने का आश्वासन

सर्च न्यू सच के साथ : जमशेदपुर – जिले के आरटीआई कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का जवाब तो नहीं मिल रहा, हां उन्हें धमकाया जरूर जा रहा है. जो भी आरटीआई कार्यकर्ता सवाल पूछता है, उन्हें फोन पर किसी को हाथ जलाने तो किसी को दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है.आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति) का प्रतिनिधिमंडल विधायक सरयू राय से मिलेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा.

hemkund-public-school

उन्होंने श्री राय से आग्रह किया कि इस पूरे प्रकरण को वे विधानसभा में उठाएं. श्री राय ने उनसे कहा कि वह इस सवाल को निवेदन के माध्यम से या फिर शून्यकाल में उठाएंगे.ज्ञापन के अनुसार, आरटीआई कार्यकर्ता संघ के महासचिव कृतिवास मंडल को 18 मई, 2025 को रात 10 बजकर 11 मिनट पर एक नंबर से एक कॉल आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

20 मई को इसकी सूचना उन्होंने एसएसपी को दी लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ.ज्ञापन के अनुसार, जादूगोड़ा के आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू को भी फोन एक मुखिया की तरफ से धमकी दी गयी. पुलिस ने दोनों पक्षों पर बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्यवाही कर पूरे मामले को ही हल्का कर दिया.प्रतिनिधिमंडल ने कृतिवास मंडल को धमकाने वाले कृष्णा कुमार और पोटका प्रखंड कार्यालय से जुड़े पदाधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही तत्कालीन परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद और डिप्टी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) तौकीर आलम की निष्क्रियता की जांच कराने की भी मांग की. प्रतिनिधिमंडल में कृतिवास मंडल के साथ सुनील मुर्मू, सुलोचना देवी, पुरोबी घोष भी मौजूद थे.

You may have missed