March 29, 2026

सिंहभूम चैम्बर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने फहराया तिरंगा

IMG-20250816-WA0000

सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुरः सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में बड़ी संख्या में सदस्यगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।देशभक्ति और आत्मनिर्भरता पर जोरअध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी हमें शहीदों के बलिदान से मिली है।

hemkund-public-school

उन्होंने आह्वान किया कि हम न केवल बाहरी गुलामी से मुक्त हुए हैं बल्कि हमें ईर्ष्या, द्वेष और नकारात्मकता जैसी आंतरिक गुलामी से भी बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा कि भारत आज विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।मूनका ने कहा कि हर भारतीय, विशेषकर व्यवसायी वर्ग को आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए योगदान देना होगा।

उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारत ने पीपीई किट, वैक्सीन और वेंटिलेटर बनाकर अपनी ताकत दुनिया को दिखाई।सरकार की नीतियों और चुनौतियों पर विचारअध्यक्ष ने कहा कि आज टैरिफ संकट और वैश्विक चुनौतियों के बीच हमें अपनी ताकत फिर से साबित करनी होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ नारे को अपनाने और भारतीय उत्पादों के उपयोग पर बल दिया। साथ ही उन्होंने सरकारों द्वारा लोकलुभावन मुफ्त योजनाओं (फ्रीबीज) की आलोचना की और कहा कि यह जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी है।

पूर्व अध्यक्षों ने भी रखे विचारकार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने कहा कि आजादी के साथ हमें अपने कर्तव्यों को भी याद रखना होगा। जीआर गोलछा ने भारत की तरक्की पर जोर दिया, जबकि निर्मल काबरा ने एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

पूर्व अध्यक्ष उमेश कांवटिया ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर देश के विकास और व्यवसायियों की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूदसमारोह का संचालन मानद महासचिव मानव केडिया ने किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

You may have missed