March 29, 2026

‘साड़ी वॉकथॉन’ में शांति, आयूष व प्रमिला ने मारी बाजी

IMG-20251213-WA0001

डीबीएमएस कॉलेज की पहल, पर्वतारोही अस्मिता ने किया शुभारंभ

hemkund-public-school

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज के स्पोर्ट्स सेल की ओर से महिलाओं के लिए ‘साड़ी वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओं ने साड़ी पहनकर हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित हुआ. कॉलेज द्वारा यह एक शानदार पहल थी जिसमें बी.एड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ अस्मिता दोरजी (पर्वतारोही) ने झंडा दिखाकर किया. यह वॉकथान कदमा पोस्ट ऑफिस से प्रारंभ होकर लिंक रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस पर आकर संपन्न हुआ.
आयोजन में डीबीएमएस समाज एवं डीबीएमएस की विभिन्न इकाइयों की महिलाएं शामिल हुईं. महिला वर्ग में प्रथम शांति राजू, द्वितीय ममता, तृतीय पंसुरी हांसदा रहीं. छात्रों में प्रथम आयूष पराशर, द्वितीय राजा डोंगरे एवं तृतीय स्थान परिमल पॉल ने प्राप्त किया. छात्राओं में प्रथम प्रमिला कुमारी, द्वितीय श्रद्धा टोपनो एवं तृतीय स्थान रूपा कुमारी ने प्राप्त किया. वॉकथान में कुल 101 महिलाओं और 121 छात्रों ने भाग लिया. डॉ. मीनाक्षी चौधरी मॉडरेटर स्पोर्ट्स सेल एवं अंजलि गणेशन की देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मौके पर डीबीएमएस ट्रस्ट की संरक्षिका भानुमती नीलकंठन सहित अध्यक्ष बी.चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर, कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, कोषाध्यक्ष एस धर्मराजन, सतीश सिंह, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल आदि मौजूद थे.

You may have missed