साधु समाज से ‘आशीर्वाद’ लेकर काले का कंबल सेवा अभियान शुरु
हर हर महादेव सेवा संघ की पहल
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘हर हर महादेव सेवा संघ’ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शुभारंभ परंपरा के अनुसार सेवा की शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरित कर की गई. संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुंचाने का कार्य कर रही है.
संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह कंबल सेवा मानवता के प्रति हमारा संकल्प है. 25 वर्ष पहले शुरू की गई यह छोटा सा सेवा आज हजारों परिवारों तक गर्माहट पहुंचा रहा है. हर वर्ष इस सेवा की शुरुआत साधु-संतों के आशीर्वाद से होती है, ताकि अभियान और अधिक प्रभावी और सफल हो सके. आगामी दिनों शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बस्तियों, ग्रामीण इलाकों और जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुंचाया जाएगा. इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 25 वर्षों से निरंतरता, समर्पण और मानवीय भावना के साथ जो सेवा कर रहा है, वह समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण है. ठंड के कठिन समय में यह अभियान अनगिनत लोगों के लिए जीवनदायिनी राहत है.
कार्यक्रम में काफी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे. सभी ने सेवा अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया. धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया. मौके पर जयप्रकाश राय, जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाति मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे.

