साहू महासभा ने मिलन समारोह के लिए पूर्णिमा को दिया निमंत्रण
जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का आगामी 18 जनवरी, रविवार को सिदगोड़ा सोन मंडप में होनेवाले पारिवारिक मिलन समारोह एवं वनभोज के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को निमंत्रण देते हुए अभिवादन किया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी तेली समाज के लोगों का जुटान होगा. जिसमें समाज की मजबूती पर विचार विमर्श किया जाएगा. 18 को होनेवाले कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, तेली समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को भी निमंत्रण दिया गया है. साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिला के जिला अध्यक्ष को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है. निमंत्रण देने वाले में जिला के महामंत्री पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश साहू आदि मौजूद थे.

