March 10, 2026

सैकड़ों जरूरतमंदों के आंखों में चमक और चेहरे पर होगा मुस्कान , आनंद भोज का 542 वा आयोजन आज

IMG-20260310-WA0009

सर्च न्यूज : सच के साथ :आज आनंद भोज का 542 वा आयोजन टाटा नगर रेलवे स्टेशन से आरंभ होगा । कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी और शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा अपने हाथों से भोजन वितरित करेंगे ।पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि आनंद भोज में सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन के साथ खुशियां बांटी जाती है । स्वादिष्ट भोजन देख कर जरूरतमंद भाइयों के चेहरे पर चमक आ जाती है । टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा । पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिनका कोई नहीं है उनके लिए स्वादिष्ट भोजन सम्मान से उपलब्ध करवाए ।

You may have missed