March 18, 2026

साकची में जीण माता के वार्षिकोत्सव पर भजनों की बारिश

IMG-20260318-WA0000

महामंगल पाठ में शामिल हुईं 1501 महिला श्रद्धालु, सूरत व जयपुर के भजन गायकों ने बांधा समां

जमशेदपुर : श्री जीण माता परिवार द्धारा साकची धालभूम क्लब मैदान में जीण माता का वार्षिक महोत्सव मनाया गया. दोपहर में ज्योत प्रज्जवलन एवं पूजा में यजमान कुमुद-रमेश अग्रवाल और श्यामलता-अनील अग्रवाल शामिल हुए. मंच संचालन स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना ने किया. उन्होंने श्री गणेश वंदना से महा मंगल पाठ और भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अपराह्न में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या बेला में भजनों की अमृत वर्षा हुई. रात को महाआरती के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ. मंगल पाठ में 1501 महिलाएं राजस्थानी परिधान में शामिल हुईं. मंगल पाठ का वाचन सुरभि बिरजूका (सूरत) ने किया. मौके पर हरी हरी मेंहंदी रचे…, जीण भवानी नैया लगा दे किनारे…, रूक जा प्यारी बहना…जैसे भजनों पर महिलाएं खूब झूमीं.
शाम के भजनों में जयपुर के रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी. उन्होंने जा के सर पे हाथ अपनी कुल देवी का होवे…., गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हूं…., जीण भवानी मैया थारी याद सतावे…, मेरा काम हुआ मईया के दरबार में…आदि भजन प्रस्तुत किये. इसे सफल बनाने में तुलसी खेमका, शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना समेत अन्य मौजूद रहे. मौके पर रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, अरूण बांकरेवाल, राजेश मेंगोतिया, राधेश्याम खेतान, निर्मल मेंगोतिया, संतोष खेतान, श्याम खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे.