ऋषिकेश में विप्र फाउंडेशन का दो दिवसीय नायक प्रशिक्षण शिविर संपन्न
देश–विदेश से 450 से अधिक नायकों ने लिया भाग
रायरंगपुर। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में देवभूमि ऋषिकेश की पावन धरती पर 10 एवं 11 जनवरी को दो दिवसीय नायक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में देश एवं विदेश से लगभग 450 नायकों ने सहभागिता की और संगठनात्मक नेतृत्व का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस शिविर में ओडिशा जोन–10 के प्रांतीय एवं चैप्टर स्तर के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओडिशा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय महेश शर्मा ने किया। उनके साथ प्रांतीय महासचिव टिंकू जी चौपाल (राउरकेला), कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती अनिता जोशी, चैप्टर अध्यक्षा श्रीमती सीमा चौपाल, श्रीमती माधवी शर्मा, चैप्टर अध्यक्ष सुभाष जोशी, तथा सचिव शशिकांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पूनम शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओडिशा प्रभारी आदरणीय पुरुषोत्तम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सशक्त बनाया।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक सुशील ओझा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा ने उपस्थित नायकों को संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं चैप्टर स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न (मेमोंटो) एवं सम्मान पत्रिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह शिविर संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक सेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

