March 22, 2026

सौरव को अध्यक्ष व पूनम को सचिव का दायित्व

IMG-20260322-WA0012

एफटीएस की नयी कार्यकारिणी समिति की घोषणा

जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसायटी (एफटीएस) युवा ने अपनी आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की है. इस टीम में निवर्तमान अध्यक्ष रश्मि गर्ग को मार्गदर्शक का पद प्रदान किया गया है. साथ ही अध्यक्ष-सौरव सोंथालिया, सचिव-पूनम अग्रवाल, उपाध्यक्ष-पीयूष चौधरी, कोषाध्यक्ष-श्वेता गोयल, संयुक्त कोषाध्यक्ष-निधि मित्तल तथा संयुक्त सचिव के रुप में पायल मूनका, स्नेहा अग्रवाल, रोहित गोयल, कोमल मित्तल को दायित्व सौंपा गया है.
नव-निर्वाचित अध्यक्ष सौरव सोंथालिया ने कहा कि नई टीम पूर्व कार्यों की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए सामाजिक पहलों का विस्तार करेगी एवं अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ेगी. सचिव पूनम अग्रवाल ने युवा सहभागिता एवं नवीन विचारों को प्राथमिकता देने की बात कही, वहीं कोषाध्यक्ष श्वेता गोयल ने संसाधनों के कुशल प्रबंधन के माध्यम से व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यों को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया. निवर्तमान अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने अपने कार्यकाल को प्रेरणादायक एवं संतोषजनक बताते हुए कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों से संगठन ने समाज में सार्थक योगदान दिया.