March 29, 2026

सभी वार्डों में संगठन विस्तार तेज़ गति से करने का निर्णय

IMG-20251210-WA0005

● जदयू उलीडीह थाना समिति की बैठक संपन्न

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड (उलीडीह) थाना समिति की बैठक रिपीट कॉलोनी में हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की. बैठक में जदयू प्रदेश एवं जिला संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई. सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव तथा रणनीतियाँ साझा कीं.
यह निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में संगठन का विस्तार तेज़ गति से किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को वार्डवार संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा. बैठक में यह भी तय किया गया कि जदयू मानगो नगर निगम चुनाव में पूरे दमखम और मज़बूती के साथ मैदान में उतरेगा. बैठक में निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, मनोज गुप्ता, सुनील महतो, मनोज ओझा, अभिनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास साहनी, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, राजू सिंह, प्रतिभा सिंह, आनंद पांडे, संजय सिंह, संगीता शर्मा, योगेंद्र कुमार साहू, सागर दत्ता आदि मौजूद थे.

You may have missed