March 28, 2026

सबर बच्चों में खेल सामग्री व खिलौना वितरित

IMG-20260129-WA0008

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड में सामाजिक संस्था ‘युवा’ के कार्य क्षेत्र अंतर्गत ढेंगाम (नागासाई) में युवा के सहयोग से निष्कृति संघ, सोनारी द्वारा खेल सामग्री एवं खिलौना वितरण किया गया. कार्यक्रम में चार केंद्र से 50 सबर एवं गरीब आदिवासी बच्चे शामिल हुए.
इस दौरान चारों केंद्र से कुल 50 सबर एवं गरीब आदिवासी बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल का सामग्री वितरित की गई. इसके अतिरिक्त सभी बच्चों को बिस्किट, केक और चॉकलेट प्रदान किए गए. कार्यक्रम में निष्कृति संघ के चंद्र पाल, अशोक कुमार पाल, अनीशा पाल, अपर्णा चक्रवर्ती, अल्पना चटर्जी, मऊ अचार्जी, मलय अचार्जी, रनजुला चौनी एवं प्रदुत वेज उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती, कार्यकर्ता अरुप कुमार मंडल एवं वॉलिंटियर घासीराम गोप, साकरो मुर्मू, द्रौपदी सरदार, लता रानी सरदार की अहम भूमिका रही.

hemkund-public-school

You may have missed