May 12, 2026

कदमा में हिंद एकता का मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी

IMG-20260129-WA0007

जमशेदपुर : कदमा जी.पी. क्लब हाउस में सामाजिक संस्था ‘हिन्द एकता’ की ओर से मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. मौके पर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू”, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नट्टू झा, धर्मेंद्र सोनकर, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जुगसलाई गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य हरविंदर सिंह बिट्टू, ट्यूलाडूंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता बबन राय, भाजपा नेता शंकर रेड्डी सहित अन्य लोग शामिल हुए.

You may have missed