March 28, 2026

सचिव व आईजी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

IMG-20251223-WA0007

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सचिव व आईजी ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

hemkund-public-school

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगामी 29 दिसंबर को जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस क्रम में आज वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल तथा जोनल आईजी मनोज कौशिक ने परिसदन में उक्त कार्यक्रम की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सरायकेला-खरसांवा के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, एसपी सरायकेला खरसावां मुकेश लुणायत समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में परिभ्रमण मार्ग का मैपिंग करने, यातायात प्रबंधन, रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने, आवश्यकतानुरूप बेरिकेटिंग, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और ब्रिफिंग, रिहर्सल, पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित करने, प्रोटोकॉल का अनुपालन के संबंध में समीक्षा पर व्यवधानरहित कार्यक्रम संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक उपरांत सचिव एवं जोनल आईजी ने करनडीह स्थित कार्यक्रम स्थल एवं एनआईटी जमशेदपुर के अलावे एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गई तथा अचूक रूप से सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एडीसी भगीरथ प्रसाद, नगर आयुक्त आदित्यपुर एवं उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी तथा सरायकेला खरसावां जिला के भी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

You may have missed