May 13, 2026

सडक़ किनारे सोये लोगों में बांटा कंबल

IMG-20251223-WA0013

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के युवाओ ने शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार को देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर फुटपाथ, बाजार व गलियों में खुले आसमान के नीचे सोने वाले बूढ़े बुजुर्ग व बच्चों को कम्बल ओढ़ाकर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया. इस दौरन साकची, एग्रिको, गोलमुरी, बारीडीह के क्षेत्रो में टीम ने अभियान चलाया. संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने बताया कि इस अभियान को पिछले 9 सालों से हर ठंड में लगातार चलाया जा रहा ताकि ठंड की वजह से किसी को अपनी जिंदगी न खोना पड़े और खुले में रात गुजारने वाले को राहत मिल सके. कार्यक्रम में हरि सिंह राजपूत, उमा महेश, विकास, बबलू, आलोक, आशीष, सत्यम, सोहन व अन्य शामिल थे.

You may have missed