March 24, 2026

सडक़ के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिये बनाएं क्रॉस रोड

IMG-20260203-WA0001

विधायक सरयू राय ने किया सडक़ के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिये बनाएं क्रॉस रोड

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक एनएच 33 के ऊपर बन रहे ऊपरी पथ के निर्माण के संबंध में जन शिकायतों को लेकर स्थल निरीक्षण किया. उनके साथ एनएचआई के अफसर और अभियंतागण भी थे. श्री राय और टीम ने पारडीह से लेकर बालीगुमा तक के क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया. सरयू ने बताया कि एक शिकायत यह थी कि जगह-जगह पर निर्माण के दौरान काफी धूल उड़ती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. श्री राय ने अफसरों से कहा कि जहां भी मिट्टी धूल में बदल गई है, वहां पानी का छिडक़ाव किया जाए. जहां धूल की मोटी परत जम गई है, उसे जेसीबी से हटवाएं.
श्री राय ने बताया कि जिन तीन स्थानों पर रैंप गिर रहा है (पारडीह चौक के पास, एक डिमना चौक के पहले और एक डिमना चौक के बाद) वहां रास्ता संकीर्ण हो जा रहा है. भारी वाहनों को ले जाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि बीच में नाला पड़ जाता है. श्री राय ने अफसरों से कहा कि जितनी दूर तक रैंप के किनारे नाला है, उतनी दूर तक नाला के ऊपर डाले गए ढक्कन के स्थान पर मजबूत पीसीसी ढाला जाए ताकि उस पर भारी वाहन आ-जा सकें. श्री राय ने बताया कि सडक़ के इस पार से उस पार जाने के लिए जहां भी क्रॉस रोड की जरूरत है, वहां क्रॉस रोड बना दिया जाए. जहां भीतर का काम हो रहा है, उसको दोनों तरफ दीवार जैसा टीना खड़ा कर दें ताकि बाहरी धूल न आ सके. इस पर भी सहमति बनी.

मानगो थाना स्तर पर गठित जनसुविधा समितियां भंग
जमशेदपुर, 2 फरवरी (रिपोर्टर) : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दृष्टिगत और पूरे नगर निगम क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर पर तथा मानगो के थाना स्तर पर गठित जनसुविधा एवं अन्य सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की. यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद की नई परिस्थिति में नए सिरे से विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं समितियों का पुनर्गठन किया जायेगा.