March 9, 2026

सीआरपीएफ दिवस पर रक्तदान एवं निःशुल्क दंत जांच शिविर

IMG-20260309-WA0012

जमशेदपुर : सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर सुंदरनगर स्थित आरएएफ कैंप परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे रैफ के कार्मिकों के साथ-साथ 157 वाहिनी सीआरपीएफ के कार्मिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया. यह कार्यक्रम 106 आरएएफ के कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ. इस अवसर पर वाहिनी के सीएमओ (एसजी) अश्वनी कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र व कौशल साधन गिरी, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे. रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से किया गया. इस अवसर पर वाहिनी परिसर में निःशुल्क दंत जांच शिविर भी लगाया गया, जिसका लाभ जवानों तथा उनके परिजनों ने उठाया. शिविर में दंत चिकित्सकों द्वारा जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया.