March 28, 2026

सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने सदस्यों में बांटी जिम्मेवारी

वर्चुअल बैठक में अपील : संगत से अपील आतिशबाजी न करें, गुरुओं की तस्वीरवाले बैनर न लगाएं

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने सभा की वर्चुअल बैठक की, जिसमें प्रकाश पर्व पर 4 जनवरी को निकलनेवाले नगर कीर्तन को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर सरदार अमरीक सिंह ने जानकारी दी कि 4 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब रिफ्यूजी कॉलोनी से नगर कीर्तन आरम्भ होगा, जिसकी समाप्ति साकची गुरुद्वारा साहिब में होगी. नगरकीर्तन को लेकर सभी यूनिटों को सेवा बांटी गई. इसमें फ्रंट ट्रैफिक की सेवा-टुइलाडुंगरी व टिनप्लेट, रस्से की सेवा-आजाद बस्ती जेम्को व कीताडीह, झंडे की सेवा-बारीडीह व सीतारामडेरा, स्कूली बच्चों से पालकी साहिब तक-सोनारी, बिरसानगर, मनीफिट, संतकुटिया व गौरीशंकर रोड, स्त्री सत्संग सभा की ओर-गोलपहाड़ी, बर्मामाइंस, मानगो, टेल्को व सारजमदा, नगरकीर्तन के अंत में-कदमा, ह्यूमपाइप व इंद्रानगर, नगर कीर्तन के कंट्रोलर-अमरीक सिंह, त्रिलोचन सिंह, मनिंदर सिंह, सतविंदर सिंह, सुखवंत सिंह व सिमरन भाटिया तथा तरकीब इंचार्ज-हरविंदर सिंह, हरमीत सिंह व रंजीत सिंह के नाम शामिल है.
अमरीक सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल, समाजसेवी एवं सेवा शिविर वाले गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर न लगाए साथ ही नगरकीर्तन के बीच में आतिशबाजी न करें. सभा के महासचिव रंजीत सिंह एवं सुखवंत सिंह ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि नगरकीर्तन के मार्ग पर बायो टॉयलेट, सडक़ किनारे की लाइट्स की मरम्मत सहित बाकी जरूरी कार्य पर ध्यान दें. अमरीक ने बताया कि जल्द ही सभा द्वारा कई कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसकी रूप रेखा तैयार कर ली गई है. नगरकीर्तन के बाद बैठक कर सभी कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी.

You may have missed