March 29, 2026

पूर्व मंत्री रामदास को सिख समाज की श्रद्धांजलि

IMG-20250822-WA0143


जमशेदपुर : विभिन्न सामाजिक सिख संगठन की ओर से पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई. शोक संतप्त पुत्र सोमेश सोरेन एवं भतीजे विक्टर सोरेन और परिजनों से मिलकर समाज की ओर से संवेदना जताई गई तथा सिख समाज के हित में मंत्री द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया. ‘सांझी आवाज’ के संस्थापक सह भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, बीर खालसा दल के अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह रिंकू, व्यापार मंडल के चंचल सिंह भाटिया, क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, परविंदर सिंह, दविंदर सिंह, हरजीत सिंह आदि ने तस्वीर पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

hemkund-public-school

You may have missed