March 23, 2026

सिख नौजवान सभा ने 70 बच्चों को दिये कॉपी-किताब

IMG-20260322-WA0010

शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : सिख नौजवान सभा, सरजामदा द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की शहादत को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए 70 से ज़्यादा बच्चों के बीच कॉपी-किताब (पाठ्य सामग्री) का वितरण किया गया. कार्यक्रम में कापी संख्या में बच्चे शामिल हुए.
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शहीदों को तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह मिनटा, बलदेव सिंह बल्ले, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, उत्तरी सरजामदा की मुखिया सूमी केराई, दक्षिण मुखिया नागी मुर्मू, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जसवीर कौर, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, नौजवान सभा के सलाहकार सुखदेव सिंह, हिमांशु झा, बहादर गतका ग्रुप के जगजीत सिंह, पंकज शर्मा, आरव सागर आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह, जे डी, सन्नी सिंह, शिवाकर सिंह, पुनीत दास, निखिल महतो आदि का सहयोग रहा.