समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
● सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति व एक्शन एड एसो. ने मनाया महिला दिवस
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण समिति एवं एक्शन ऐड एसोसिएशन के तत्वावधान में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन का महिलाओं पर प्रभाव, पुरूष महिला को समान वेतन, महिलाओं के लिए विशेष कोषांग, महिला थाना, महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर, महिलाओं के सेल, महिलाओं को निःशुल्क कानूनी मदद के लिए डीएलएसए, झालसा, नालसा, महिला आयोग, महिलाओं के साथ हिंसा में मीडिया की जिम्मेदारी व भूमिका, समाज के लोगों पर इसका असर, महिलाओं का व्यापार, महिलाओं का माइग्रेशन, कार्य स्थल में महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है. इसके बावजूद महिलाओं को समान अधिकार,-सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए सरकार, प्रशासन, समाज को और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है.
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 100, 112, 181 बच्चों के सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सम्मान और समान अवसर के लिए मिलकर काम करने का शपथ लिया. कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति, सुंदरनगर की अध्यक्ष सुस्मृति बासु, सचिव अंजलि बोस, सह सचिव बरनाली चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष संयुक्ता चौधरी, पम्पा बरुआ, शोभा मार्डी, बेबी दत्ता, दीपाली बासु, ऐक्शन ऐड एसोसिएशन के एक्टिव मेंबर एवमं मानवाधिकार रक्षक, आदर्श सेवा संस्थान की प्रभा जायसवाल, सोनारी के सचिव, युवा संस्था की अध्यक्ष ऊषा शबीना, चांदमनी एवं अंजना, दिशारी संस्था की सचिव शांति घोष एवं डालसा के पैनल लॉयर प्रीति मुर्मू, पत्रकार अन्नी अमृता उपस्थित थीं.
अतिथियों का स्वागत पम्पा बरुआ ने किया, कार्यक्रम संचालन सुस्मृति बासु एवं वर्णाली चक्रवर्ती ने किया. धन्यवाद ज्ञापन बेबी दत्ता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कल्याण समिति की सदस्यों ने योगदान दिया.
