March 29, 2026

थाईलैंड से दो स्वर्ण जीत लौटी स्नेहा का स्वागत, दिनेश ने सरकार पर साधा निशाना

sneha-jamshedpur

जमशेदपुर : थाईलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटी मानगो की स्नेहा कुमारी का सोमवार को टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। स्नेहा हावड़ा होते हुए जमशेदपुर पहुंची। भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्नेहा को सम्मानित किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर राय के नेतृत्व में स्वागत समारोह हुआ। दिनेश कुमार ने कहा, स्नेहा ने जमशेदपुर, झारखंड और देश का नाम रोशन किया। इसके बावजूद जिला प्रशासन और खेल पदाधिकारी स्वागत के लिए नहीं पहुंचे। यह सरकार की खेलों के प्रति उपेक्षा को दिखाता है।

hemkund-public-school

दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा हमेशा खिलाड़ियों के साथ रही है। स्नेहा जैसी प्रतिभाओं को पूरा सम्मान मिलेगा। स्नेहा के पिता कामेश्वर ठाकुर, भाई सौरव ठाकुर और उनके मित्र भी स्टेशन पहुंचे। सभी ने मिलकर बेटी का स्वागत किया।

You may have missed