संजीवा रेड्डी अध्यक्ष, गाबा महामंत्री व शैलेश बने उपाध्यक्ष
आल इंडिया गीग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स फेडरेशन गठित
जमशेदपुर : ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफ़ार्म वर्कर्स फेडेरेशन का विस्तार इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में किया गया. कमेटी में इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव संजय गाबा को महामंत्री एवं झारखंड गिग एंड प्लेटफ़ार्म वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शैलेश पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. साथ ही विभिन्न प्रदेश के इंटक प्रदेश अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय वरीय पदाधिकारियों को भी फेडेरेशन में स्थान दिया गया है.
ज्ञात हो कि देश में 1.23 करोड़ से अधिक कामगार बतौर गिग एवं प्लेटफ़ार्म वर्कर्स के रुप मे कार्यरत हैं, जिनकी बीमा पॉलिसी में मात्र 7.8 लाख कामगार पंजीकृत है. हेल्थ इंश्योरेंस मात्र 1.83 लाख का ही हुआ है, न्यूनतम मजदूरी के कोई प्रावधान सरकार द्वारा नहीं है ऐसे सारी जानकारी सरकार के संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है. इन सारी अनियमिताएं के खिलाफ फेडरेशन जोरदार आवाज बुलंद करेगी.
