May 6, 2026

बिजली, सफाई व झंडा मार्गों में पेड़ों की छटाई का मुद्दा उठा

IMG-20260319-WA0003

d_jha

रामनवमी व ईद को लेकर दंडाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

जमशेदपुर : टेल्को थाना शांति समिति, विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समिति, छठ घाट समिति, मस्जिद समितियों के साथ टेल्को थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा प्रशासन की ओर से नियुक्त दंडाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी ने की.
रामनवमी अखाड़ा जुलूस के अतिरिक्त मस्जिदों में ईद की अता की जानेवाली नमाज के समय पूरे क्षेत्र में बिजली और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा झंडा मार्ग में पेड़ों की छंटाई के अतिरिक्त सही समय से जुलूस विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से संबंधित जिम्मेदार लोगों को दिशा निर्देश थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने दिया. साथ ही शांति और व्यवस्था के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रति प्रशासन की ओर दंडाधिकारी गुंजन कुमारी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई.
बैठक का संचालन केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ने किया. उन्होंने सभी अखाड़ा समिति के सदस्यों का परिचय कराया और कहा कि सभी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी समय से पूर्व ही अपने अखाड़ा लाइसेंस का रिन्यूअल करा ले और अपने वोलेंटियरस के नामों की सूची थाना को उपलब्ध कराए.
अखाड़ा समिति के अध्यक्षों ने प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया और कहा कि समुचित जल टैंकरों और बिजली की व्यवस्था समय से उपलब्ध कराई जाय तथा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कुछ क्षेत्रों खासकर ज़ेमको इलाक़े में रोड पर की जा रही बड़ी गाड़ियों की पार्किंग से उत्पन्न अव्यवस्था को दूर करें. बैठक को कल्याणी शरण, डी डी त्रिपाठी, ओम प्रकाश उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, अजय सिंह, बलदेव रजक, अलम ताज आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में थाना के पदाधिकारियों के अतिरिक्त टाटा मोटर्स कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

You may have missed