DBMS College: डीबीएमएस कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों का ओरिएंटेशन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सत्र 2025-27 के नवचयनित स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान सिद्धि एवं सृष्टि ने मंच संचालन किया, जबकि तृषा ने प्रेरक वक्तव्य और शौमिनी ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित कविता प्रस्तुत की.महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल एवं शिक्षकों ने नवचयनित स्वयंसेवकों को एनएसएस बैज प्रदान किया. स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना की शपथ लेते हुए समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया. इस अवसर पर स्वयंसेविका मेघा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय शिविर के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामुदायिक सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीप्रिया धर्मराजन, सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, समस्त शिक्षकगण एवं सहायक सदस्यों का योगदान रहा.
