मानगो की जनसमस्याओं को लेकर जदयू ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. ज्ञापन में पेयजल संकट, डोर-टू-डोर कचरा उठाव की बदहाल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था में अनियमितता तथा स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में लापरवाही का मुद्दा उठाया गया. जदयू नेताओं ने कहा कि कई इलाकों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है, कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से गंदगी फैल रही है और नालियों की सफाई समय पर नहीं हो रही है.साथ ही सरकारी, विधायक एवं सांसद निधि से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की जानकारी सार्वजनिक करने, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा जरूरत वाले स्थानों पर नई लाइटें लगाने की मांग भी की गई. प्रतिनिधिमंडल में आकाश शाह, विकास साहनी, विनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुश्ताक अहमद, संजीव सिंह, अशोक सिंह, दीपक गौड़, दिनेश सिंह, मनोज गुप्ता, संजय सिंह, हरभजन सिंह, रविंद्र सिंह, संगीता शर्मा एवं योगेन्द्र साहू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
