March 28, 2026

सोलर एनर्जी के विभिन्न प्रयोगों को बच्चों ने दर्शाया

IMG-20260115-WA0008

● जुस्को स्कूल कदमा में विज्ञान प्रदर्शनी

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल, कदमा में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. यह प्रदर्शनी थीम बेस्ड रही जिसका विषय ट्रस्ट, ट्रांसफार्मेशन, टुमारो था. उक्त प्रदर्शनी में कक्षा छठवीं से नवमी तक के बच्चों ने भाग लिया. प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या झुमझुमी नंदी ने किया. मौके पर उप प्रधानाचार्या कोऑर्डिनेटर तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे. प्रदर्शनी में बच्चों ने ट्रस्ट के माध्यम से मेडिकल टेस्ट, मेडिसिंस, एक्यूप्रेशर के ज़रिए यह दिखाने का प्रयास किया कि हमें विज्ञान के उन सभी चीजों पर विश्वास करना होगा जो लोगों के लिए बनी है.
इस प्रकार से ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए बच्चों ने लाइव मल्टी जिम के उपकरण दिखाएं. डिटॉक्स वॉटर, प्रोटीन पाउडर की होम रिमेडी बनाई उसे दिखाया.
टुमारो थीम अंतर्गत सोलर एनर्जी के विभिन्न प्रयोगों को भी दिखाया. प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा तारामंडल जिसे बच्चों ने बड़ी ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया. इसकी अलावा बच्चों ने बायोस्कोप से इसरो की जर्नी दिखाई जिसे अभिभावकों ने बहुत सराहा. बच्चों ने जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान का अच्छा सम्मिश्रण इस प्रदर्शनी में दिखाया. बच्चों के आत्मविश्वास रचनात्मक एवं इन्नोवेटिव आईडियाज में कार्यक्रम को सफल होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

You may have missed