May 12, 2026

जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी प्रति. में सोनू का चयन

IMG-20260115-WA0009

जमशेदपुर : एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई ) द्वारा दिनांक 15 से 18 जनवरी, 2026 तक 51वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता तेलंगाना के विजयवाडा स्टेडियम में प्रायोजित है. इस प्रतियोगिता में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड अंतर्गत झारखंड के बालक टीम भी भाग ले रही है. झारखंड टीम में पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ से सोनू कुमार का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए हुआ है.
उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले से बालक खिलाड़ी का चयन होने पर जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राणा विनोद सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सोनू को बधाई एवं शुभकामनायें दी है.

You may have missed