सोनारी : 25 लोगों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
पं. रघुनाथ मुर्मू महिला समिति व शौंडिक समाज का रक्तदान शिविर
जमशेदपुर : पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति, शौण्डिक (सूढ़ी) समाज और ब्रह्मानंद अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को सोनारी राम मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सूरज मंडल, विशिष्ट अतिथि ब्रह्मानंद अस्पताल के एम श्रीनिवास राव, सुकुमार दास, समाजसेवी नंदलाल साहू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
अपने संबोधन में सूरज मंडल ने शिविर आयोजित करने की सराहना की. इस अवसर पर 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम का संचालन समिति की कोषाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार ने किया. मौके पर पंसस सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता, डॉ जेके गांगुली, महिला समिति की अध्यक्ष सुमिता मुर्मू, सचिव संकुन्तला बास्के, कोषाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महेश कर्मकार, रामजी कुमार, सुमीत कुमार, मनोहर प्रसाद, कार्तिक लाल, रामेश्वर प्रसाद, अमित कुमार, विकास दास, शुभम कुमार, आलोक कुमार, पिंटू सिंह, गुरुचरण महतो, बंटी सिंह सरदार, साल्हे मुर्मू, बाहों सोरेन, लक्ष्मी हांसदा, बाहा मुर्मू, डुमनी मुर्मू, रीना बास्के, अजय कुमार, सुनील कुमार, अंकित सुमन उपस्थित थे.
