February 11, 2026

सोनारी दोमुहानी में 13-14 को होगा संगम सा नज़ारा

IMG-20260104-WA0012

● ‘दोमुहानी संगम महोत्सव’ में जुटेंगे हज़ारों श्रद्धालु

जमशेदपुर : आगामी 13-14 जनवरी को होनेवाले ‘दोमुहानी संगम महोत्सव’ की संचालन समिति कि बैठक संपन्न हुई

जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति व उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान आगामी 13-14 जनवरी को आयोजित होनेवाले ‘दोमुहानी संगम महोत्सव’ के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संचालन समिति की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में हुई.
बैठक के दौरान महोत्सव की सम्पूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों का क्रम एवं स्वरूप, वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, आमंत्रित किए जानेवाले विशिष्ट अतिथियों की सूची तथा सम्मानित की जानेवाली सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संस्थाओं की सूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न कमिटियों का गठन, उनके संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति तथा जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया.
बैठक में महोत्सव के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता, मीडिया समन्वय, स्वयंसेवकों की भूमिका एवं स्थानीय सहभागिता को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि दोमुहानी संगम महोत्सव को आस्था, पर्यावरण, संस्कृति एवं पर्यटन के संगम के रूप में एक नई ऊँचाई प्रदान की जाएगी. संचालन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन एवं जनसहयोग से यह महोत्सव क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा. बैठक का संचालन हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह एवं उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ ने किया. संचालन समिति में
मनोज सिंह, डॉ राजीव कुमार, शिवशंकर सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, कविता परमार, जम्मू वाले बाबा, कन्हैया सिंह, शंकर रेड्डी, गोपाल जयसवाल, शिवप्रकाश शर्मा, मंजू, मृत्युंजय सिंह, अजय अग्रवाल, सन्नी सिंह, अजितेश उज्जैन, रोशन खां, सोनू ठाकुर, सागर राय, रविशंकर पाण्डेय, अभिषेक सिंह, इंद्रजीत सिंह, राहुल, संतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, अमित दुबे व अन्य मौजूद थे.