May 12, 2026

झारखंड आंदोलन के जनक थे जयपाल सिंह मुंडा : महाबीर

IMG-20260104-WA0011

जमशेदपुर : करनडीह स्थित आदिवासी भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, जमशेदपुर समिति अध्यक्ष पलटन मुर्मू की अध्यक्षता में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने नेताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा झारखंड आंदोलन के जनक थे. वे झारखंड के एक महान आदिवासी नेता, हॉकी खिलाड़ी, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे. सन 1928 के ओलंपिक में भारत को हॉकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया, संविधान सभा में आदिवासियों के अधिकारों की वकालत की. युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. इस मौके पर देवजीत मुखर्जी, पप्पू उपाध्याय, मनोज नाहा, दुर्गा प्रसाद हांसदा, मनोज तांती, करण कालिंदी, अजय सिंह एवं झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

You may have missed