श्री श्री शीतला माता मंदिर महिला समिति का गठन, इंद्रा देवी बनीं अध्यक्ष

जमशेदपुर। श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी सभागार में रविवार को महिला समिति का चुनाव निर्वतमान अध्यक्ष जमुना निषाद की देखरेख में संपन्न हुआ। महिला सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। मंदिर के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने नव निर्वाचित समिति को शुभकामनाएं दीं और मंदिर की प्रगति में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गुरुवार की संध्या में माता शीतला की भव्य आरती के साथ भोग और प्रसाद का वितरण होता है। आने वाले समय में सोमवार को भी विशेष आरती शुरू की जाएगी।
नई महिला समिति इस प्रकार है : अध्यक्ष इंद्रा देवी, उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, महासचिव कमला निषाद, सचिव पूनम देवी,कोषाध्यक्ष सुमन निषाद शामिल हैं।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष मंजू ठाकुर और निवर्तमान अध्यक्ष जमुना निषाद ने सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष इंद्रा देवी ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगी और अधिक से अधिक महिलाओं को मंदिर की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगी।
दिनेश कुमार को चुनरी ओढ़ाकर दी बधाई

चूनाव संपन्न होने के बाद उपस्थित महिलाओं ने मंदिर अध्यक्ष दिनेश कुमार को उनकी कंपनी यूनियन चुनाव में लगातार पांचवीं जीत पर माता की चुनरी ओढ़ाकर बधाई दी।इस अवसर पर गिरधारी लाल साहू, परमानंद कौशल, फूलों देवी, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, नूतन साहू, द्रौपदी देवी, पार्वती देवी, चित्रा देवी, फुलेश्वरी देवी, देवती निषाद, पुष्पा देवी निषाद, चांदनी साहू, हेमा देवी, कमला देवी, नंदनी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।