March 29, 2026

स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का 75वां संस्करण 16 जनवरी से

IMG-20251206-WA0001

देशभर के कई शहरों से 300 गोल्फर लेंगे हिस्सा

hemkund-public-school

जमशेदपुर : देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट में से एक स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट आगामी 16 से 18 जनवरी 2026 तक अपने ऐतिहासिक 75वें संस्करण का आयोजन जमशेदपुर में करने जा रहा है. 18-होलवाले बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स पर संयुक्त रूप से आयोजित होनेवाले इस टूर्नामेंट में पटना, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची और दिल्ली सहित देशभर के प्रमुख शहरों से लगभग 300 गोल्फर भाग लेंगे. शहर के स्थानीय गोल्फ प्रेमी भी काफी संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होंगे. दशकों से यह टूर्नामेंट श्रेष्ठ गोल्फर, कॉरपोरेट दिग्गज, खेल प्रेमी और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी करता आया है, और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता व शानदार आतिथ्य के लिए जाना जाता है.
जमशेदपुर गोल्फ कैप्टन डी.बी. सुंदररामम (वाईस प्रेजिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज़, टाटा स्टील लि., जमशेदपुर), गोल्फ सेक्रेटरी नीरज कुमार सिन्हा (चीफ सेफ्टी, टाटा स्टील लि. जमशेदपुर) गोल्फ सीईओ एलन सिंह ने सभी प्रतिभागियों, समर्थकों और मीडिया प्रतिनिधियों को इस ऐतिहासिक खेल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है.
75 वर्षों की इस स्वर्णिम उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रदर्शनियां, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, गाला नाइट्स तथा उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं और पूर्व विजेताओं को सम्मानित करनेवाले विशेष मैच शामिल होंगे.

You may have missed