March 29, 2026

स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा, पलाश मार्ट के उत्पाद आकर्षक

IMG-20251205-WA0014

जमशेदपुर : झारक्राफ्ट द्वारा गोपाल मैदान में चल रहे स्टेट हैंडलूम एक्सपो में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जिलों के स्व–सहायता समूह, कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जा रही है. इसी क्रम में पालाश मार्ट, स्टॉल संख्या 114 विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ गोविंदपुर (जमशेदपुर) की स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए गए होममेड मशरूम कुकीज़ आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. पूरी तरह से केमिकल–फ्री, बिना किसी अतिरिक्त रंग–सुगंध के बनाए गए ये कुकीज़ 80–100 रु. की उचित मूल्य सीमा में उपलब्ध है.
डिजिटल इंडिया के तहत स्टॉल को डिजिटल पेमेंट सुविधा से भी सुसज्जित किया गया है, जिससे ग्राहकों को त्वरित और आसान खरीदारी का अनुभव प्राप्त हो रहा है. उपायुक्त ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से एक्सपो में पहुँचकर स्वरोज़गार एवं स्थानीय हस्तशिल्प को सशक्त करने की अपील की है.

hemkund-public-school

You may have missed