March 29, 2026

स्थापना दिवस पर 51 सफाईकर्मियों में कंबल वितरण

IMG-20251213-WA0000


लायंस क्लब भारत

जमशेदपुर : लायंस क्लब भारत का चौथा स्थापना दिवस उत्साह एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया. इस अवसर पर साकची स्थित कार्यालय में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और ठंड को देखते हुए 51 सफाईकर्मियों में कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन भरत सिंह, क्लब की अध्यक्ष अंजुला सिंह मौजूद रहीं.
भरत सिंह ने लायंस क्लब भारत के चार वर्षों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने अल्प समय में समाजसेवा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है. अंजुला सिंह ने क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. इस दौरान मनोज सोनी, आयुष्मान सिंह, राजेश सिंह, ज्योति सिंह, राज चवला, राजू श्रीवास्तव, राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed