March 2, 2026

‘सुशासन दिवस’ के रूप में मना नीतीश कुमार का जन्मदिन

IMG-20260301-WA0006

● सड़क, संपर्क और महिला सशक्तिकरण से बदला बिहार का चेहरा : सरयू

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आज बारीडीह कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है. आज रांची से पटना की दूरी लगभग 4.5 से 5 घंटे में तय हो जाती है. यह केवल समय की बचत नहीं, बल्कि बिहार में सड़कों और संपर्क व्यवस्था के व्यापक विकास का प्रमाण है. पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछा है, जिससे आवागमन आसान हुआ है और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है.
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की. आर्थिक सहायता और रोजगार से जुड़ी पहलों के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय से जोड़ा गया, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनीं. यह केवल योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास की नींव है. जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले नीतीश कुमार ने समाजवादी विचारधारा को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए शासन को सेवा का माध्यम बनाया.
कार्यक्रम में पर्टी के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश महासचिव अंजलि सिंह, विश्राम प्रसाद, कुलविंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, राजेश कुमार, मंजू सिंह, आकाश शाह, अमृता मिश्रा, जितेंद्र सिंह, भरत पांडे, विजय सिंह, राज कुमार पासवान, संजीव सिंह, असीम पाठक, विनोद सिंह, ऊषा यादव, अशोक सिंह, दीपक गौड़, अर्जुन यादव, शंकर कर्मकार, विनोद राय, बबलू कुमार, शमशाद खान, चुन्नू भूमिज आदि उपस्थित थे. सभी ने एकजुट होकर सुशासन, विकास और सामाजिक सौहार्द के संकल्प को दोहराया तथा नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.