सुभाष चंद्र बोस पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता रविवार को होगा आयोजित
सर्च न्यूज :
सुभाष चंद्र बोस के विचार से प्रेरित सुभाष युवा मंच के द्वारा उनके जीवनी पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार को किया जा रहा है ।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन 18 जनवरी को आयोजित किया गया है । प्रतियोगिता का आयोजन बागबेड़ा रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में रविवार को 2 बजे से किया गया है ।
इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर कक्षा 12 के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं ।
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के अलावा भाग लेने वाले सारे बच्चो को सर्टिफिकेट दिया जाएगा ।
संस्था के अध्यक्ष श्री पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि युवा सुभाष चन्द्र बोस के विचार से प्रेरित होकर देश के लिए अपना योगदान दें ।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी बच्चा भाग ले सकता है ।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सारे बच्चों को 23 जनवरी को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया जाएगा ।
