March 13, 2026

सुधा का अभिनंदन कल, शामिल होंगे के राजू व केशव महतो

IMG-20260311-WA0020

बिस्टुपुर तुलसी भवन में होगा आयोजन, शुक्रवार को गुड़ाबांधा में प्रशिक्षण कार्यक्रम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलास्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय में हुई. इस अवसर पर परविंदर ने बताया कि कल, 12 मार्च को प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शहर आएंगे. वे दिनों पदाधिकारी संध्या 6 बजे से तिलक पुस्तकालय में मानगो नगर निगम के नव नियुक्त महापौर के अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे.
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन, 13 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से गुडाबांदा प्रखण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ शामिल होंगे. यह कार्यक्रम भालकी स्वर्णरेखा पुल के समीप होगा. आज की बैठक में योगेन्द्र सिंह यादव, जसवंत सिंह जस्सी, बिजय यादव, परितोष सिंह, अरूण कुमार सिंह, विश्वजीत जेना, गुरदीप सिंह, मनोज झा, आशुतोष सिंह, अजय शर्मा, हेमेंद्र हाँसदा, लखिंदर करुआ, कौशल प्रधान, रंजीत सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, अंकुश बनर्जी, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्र, इंदुभुषण यादव, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, नोरेन डे, मनोज कुमार सिंह, जसवीर सिंह पदरी, चन्द्रवती पाल, रश्मि निगार, शैलेश कुमार मिश्र आदि शामिल हुए.

You may have missed