सुधा की जीत पर कल्पना ने कराया मुंह मीठा
सीएम से मिल बताई जनसमस्या, निराकरण का मिला आश्वासन
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता के साथ आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट की तथा मानगो की जनता की ओर से आभार जताया. मौके पर कल्पना सोरेन ने इस जीत पर सुधा व बन्ना गुप्ता का मुंह मीठा कराया.
मुख्यमंत्री ने सुधा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण एवं शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मानगो के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, सडक़ एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस मुलाकात के दौरान मानगो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में पेयजल की समस्या एवं कचड़े के निस्तारण की समस्या के साथ अन्य विकास योजनाओं का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आग्रह किया. इसपर मुख्यमंत्री ने समस्याओं को ध्यान से सुना और निवाकरण का आश्वासन दिया.
