सर्च न्यूज: सच के साथ: होली से एक दिन पूर्व (3 मार्च) को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है |
ग्रहण का प्रभाव 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा चंद्र गृहण की शुरुआत 3 बजकर 20 मिनट में होगी और 6 बजकर 46 मिनट में खत्म होगी। ग्रहण केवल एक खगोलीय घटना नहीं है जो हमारी जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि यह एक ऐसा समय भी है जिसका उपयोग आध्यात्मिक साधनाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसीलिए इस समय बहुत से मंत्रोच्चार, प्रार्थना और ध्यान किया जाता है। ग्रहण के दौरान खाना पकाना या खाना अक्सर वर्जित होता है।