April 8, 2026

सुधा-मनोज सहित कई पार्षदों को किया सम्मानित

IMG-20260408-WA0004

मारवाड़ी समाज की पहल, साकची अग्रसेन भवन में आयोजन

जमशेदपुर : साकची अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज के बैनर तले मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित चाकुलिया की पार्षद इंदु शर्मा और जुगसलाई नगर परिषद के चार पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, सुरेश शर्मा, शिल्पी तापडिय़ा का अभिनंदन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे.
स्थानीय भजन गायक महाबीर अग्रवाल ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया. निकाय चुनाव में जीत हासिल करनेवाले समाज के उन सदस्यों का अभिवादन समाज के लोगों ने किया. मौके पर निर्मल काबरा, अशोक गुप्ता, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी, उमेश शाह, अशोक मोदी, विनोद मित्तल, नीरू मित्तल, चिन्टु भालोटिया, अभिषेक भालोटिया, विनोद देबुका, विश्वनाथ महेश्वरी, महेन्द्र मोदी, अरूण बांकरेवाल आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन उमेश शाह एवं अशोक मोदी ने किया. इसे सफल बनाने में नरेश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, प्रमोद खन्ना, मोहित शाह, गौरव जवानपुरिया, राहुल चौधरी आदि का योगदान रहा.

hemkund-public-school

You may have missed