March 29, 2026

स्व. नीला की स्मृति में दो ने किया एसडीपी डोनेट

IMG-20251226-WA0009

जमशेदपुर : जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आमंत्रण पर गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे दो मरीजों के लिए आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के रक्तदाता कुमारेस हाजरा ने अपना 136वां रक्तदान तथा मो. दानिश ने अपना 49वां रक्तदान किया. इन दोनों के एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ का 1717वां एसडीपी रक्तदान पूरा हो गया. इस उपलब्धि को टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार की माता स्व. नीला सरकार को समर्पित रहा. दोनों रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. विनीता कामत, तकनीशियन मोहन मंडल, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई एवं समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वपन कुमार महतो मौजूद थे.

hemkund-public-school

You may have missed