स्वदेशी वस्तुएं खरीद कर ही कर सकेंगे लोगों को जागरुक
कदमा में ग्राहक पंचायत महिला आयाम की ग्राहक जागरण पखवाड़ा की बैठक
जमशेदपुर : ग्राहक जागरण पखवाड़ा के अंतर्गत आज ग्राहक पंचायत महिला आयाम की कदमा में बैठक हुई, जिसमें सभी महिला सदस्यों ने ‘स्वदेशी को बढ़ावा दें एवं ऑनलाइन खरीदारी से बचें’ विषय पर मंथन किया. संगठन की योगिता नायडू ने अतिथियों का परिचय एवं विषय प्रवेश कराया. तत्पश्चात रीना परितोष ने ऑनलाइन खरीदारी में होनेवाली धोखाधड़ी और इससे बचने के उपाय बताए. उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी पर बल दिया.
प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने संगठन परिचय देते हुए कहा कि हमें अपने देश में बने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए और ऑनलाइन खरीदारी सोच समझ कर करनी चाहिए. लोगों को जागरूक करना तभी संभव है जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे. उन्होंने जागृति ऐप के बारे में भी बताया कि कैसे हम ऑनलाइन खरीदारी में होनेवाले नुकसान से इस ऐप के माध्यम से बच सकते हैं. धन्यवाद ज्ञापन कदमा संयोजिका मीरा गुप्ता तथा संचालन विजयलक्ष्मी ने किया. बैठक में आरती लोहार, सीमा सिन्हा, अर्चना, रीमा, संगीता सिंह एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

