March 10, 2026

स्वर्गीय संतोष बाजपेई की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, लायंस क्लब सहित गणमान्य व्यक्तियों ने लिया भाग

IMG-20260308-WA0013

सर्च न्यूज: सच के साथ: लायन श्री बीके सिंह जी के सौजन्य से दिनांक 8 मार्च को जमशेदपुर ब्लड बैंक में वाजपेई परिवार और जमशेदपुर के लाइंस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने भी रक्तदान करके नेक कार्य में अपना सहयोग दिया। यह रक्तदान शिविर आदरणीय स्वर्गीय श्री संतोष बाजपेई के पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया था। इस अवसर पर लायंस पदाधिकारी एवं वाजपेई परिवार के सदस्य मौजूदथे। बीके सिंह लायंस क्लब के सदस्य हैं और कई बार ब्लड डोनेशन और प्लेटलेट्स डोनेशन कर चुके हैं। लायंस क्लब के सदस्यों और कई युवाओं ने भी रक्तदान किया। दीपांकर ने प्रथम बार रक्तदान किया और उन्होंने निश्चय किया है कि वह लगातार ब्लड डोनेट करेंगे। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल जी ने भी अपना सहयोग दिया और कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। जॉन चेयरपर्सन पुष्प लता सेनापति एवं शशि गढ़िया जी ने भी कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। इसके अलावा राजीव रंजन ,बिना शुक्ला ,सुधा तिवारी ,रविंद्र कौर विमिरंजन रमिता, राजन आरती पांडे, अजय पांडे ,ममता मूनका, अंजलि बाजपेई ,सारिका सिंह अनुपम गुलाटी, शालिनी सिंह, वीके वर्मा ,गौतम प्रसाद , शिव शंकर गढ़िया एवं अन्य भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे। सीमा बाजपेई और शुभम बाजपेई ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं को वूमेंस डे की बधाई दी एवं वहां के डॉक्टर और टेक्निशियन को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया।लगभग 25 यूनिट ब्लड कलेक्शन हुआ ।

You may have missed