तैलिक साहू महासभा को मिलेगी नई दिशा, समाजहित में होंगे कार्य
साकची में बैठक : 11 जनवरी को मिलन समारोह व जिला कमिटी के चुनाव पर लगी मुहर
जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में साकची आमबगान मैदान में बैठक हुई, जिसमें नये साल 2026 में साहू समाज का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह एवं जिला कमेटी का कार्यकाल 2 फरवरी को संपन्न होने के बाद जिला कमेटी का चुनाव सहित समाज को नई दिशा देने को लेकर महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जनवरी महीने में पारिवारिक वनभोज मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. उसके बाद फरवरी में जिला कमिटी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों से शामिल समाज बंधुओं ने कई सुझाव रखे और सामूहिक रूप से निर्णय को समर्थन दिया.
जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित होगा. उसके बाद जिला कमेटी का चुनाव भी संपन्न होगा. जिला समिति का चुनाव करने के लिए चुनाव संचालन समिति के प्रमोद गुप्ता के अलावा 11 सदस्यों की टीम का गठन किया गया. बैठक में संचालन समिति के सदस्य प्रमोद गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद साव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिव लोचन शाह, रंजीत कुमार साव, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सिदगोड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज शाह, जिला सचिव अशोक साहू, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य धनराज साह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, जिला सलाहकार अवधेश कुमार प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, आनंद गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद दिलीप कुमार, सत्यनारायण साहू, मानगो महिला अध्यक्ष कंचन देवी साव, रीता साहू, गौतम साहू, दिलीप साहू, आयूष गुप्ता, संतोष साहू, परमेश्वर साहू, राजेश्वर साहू, राजेश प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, आशीष प्रसाद, उमा प्रसाद, आनंद गुप्ता, दरोगा साहू, राजेश्वर साहू के अलावा साहू समाज के कई साथी मौजूद थे.

