February 11, 2026

टाटा स्टील फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

IMG-20251207-WA0005

120 ने उठाया लाभ, रोटरी क्लब का रहा सहयोग

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जमशेदपुर इम्पैक्ट कलस्टर के संयुक्त प्रयास से रविवार को भालूबासा कम्युनिटी सेंटर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन सिटी ने सहयोग किया. शिविर में कुल 120 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया. शिविर में टाटा स्टील फाउंडेशन के एरिया ऑफिसर नबीन चंद्र दास की उपस्थिति रही. इस दौरान डॉक्टरों, रोटरैक्ट सदस्यों, मनोवैज्ञानिक तथा तकनीकी टीम का उत्कृष्ट सहयोग रहा. शिविर के सुचारु संचालन में त्रिकोणीय केन्द्र के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा. शिविर का उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता, प्रारंभिक जांच और निवारक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना रहा. शिविर में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सलाह परामर्श मनोवैज्ञानिक प्रीति सैनी द्वारा दी गई. शिविर से समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक उपायों के प्रति सकारात्मक संदेश गया.
शिविर में अपनी सेवा देनेवाले चिकित्सकों में डॉ. ओमप्रकाश पांडेय (मुख्य चिकित्सक) सहित रोटरी क्लब के हर्ष भारद्वाज, फहीम खान, निर्मल कुमार, प्रशांत कुमार व प्रीति सैनी का सहयोग रहा. इसके अलावा दीपांजन रॉय चौधरी, प्रकाश महतो, अमनकांत तिवारी, स्वपन कर परीदा सनफा, साशी गुप्ता व पंकज कुमार भी शामिल थे.