टुईलाडुंगरी : शहरवासियों को मिलेगा सामाजिक संदेशदुर्गापूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन
सर्च न्यूज़ सच के साथ – जमशेदपुर : टुईलाडुंगरी के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा बननेवाले दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन आज पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास की देखरेख में संपन्न हुआ. पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की. महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता और माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के लिए जाना जाता है.
