March 29, 2026

तीन दिन में मीटर न हटे तो सड़क पर उतरेगी जनता

IMG-20251211-WA0003

● मानगो में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि का अल्टीमेटम

hemkund-public-school

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि से गुस्साई जनता अब खुलकर सड़क पर आने को तैयार है. गुरुवार को विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिला बिजली विभाग के जीएम को पत्र सौंपकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है.
पत्र में कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मानगो के सैकड़ों घरों में बिजली बिल पहले से कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है. लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। पप्पू सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के अंदर सभी स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए और पुराने एनालॉग मीटर की व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो मानगो की जनता बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन करेगी.
पप्पू सिंह ने कहा, “मानगो की जनता इस लूट को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी. हम आगे स्मार्ट मीटर लगने नहीं देंगे और जो लग चुके हैं, उन्हें तुरंत उखाड़ फेंका जाए. इस पत्र के साथ क्षेत्र के सैकड़ों प्रभावित उपभोक्ता भी मौजूद थे. इस अवसर पर पप्पू सिंह के अलावा मुकेश सिंह, रौनक़, नीरज सिंह, बाला प्रसाद, मुकेश सिंह, ममता सिंह, अमृता मिश्रा, राजू सिंह, राज श्रीवास्तव, वीरू सिंह, वैभव सिंह, मंटू शर्मा, लालू गौड़, आजाद सिंह, छोटू कुमार, राजदीप कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

You may have missed