February 24, 2026

तीसरे दिन 65 लोगों की स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीजों को दिया परामर्श

IMG-20260223-WA0010

‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत निःशुल्क मिर्गी जांच एवं उपचार शिविर

जमशेदपुर : ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज शिविर आयोजित की गई. शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरिणा और हल्दीपोखर के शिविर में 65 मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिकित्सीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई.
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला में मिर्गी मरीजों की स्क्रीनिंग, इलाज और निःशुल्क दवा वितरण हेतु जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में क्रमवार किया जा रहा है. कल, 24 फरवरी को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में शिविर आयोजित की जाएगी. उपायुक्त द्वारा जनसाधारण से अपील की गई है कि मिर्गी के लक्षण वाले लोगों को शिविर हेतु जागरूक करने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि उन्हें सही उपचार मिल सके.